Ladli Behna Yojana 33 Kist Kab Aayegi: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त को लेकर अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा ट्रांसफर करने वाले हैं।

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये की सौगात आने वाली है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त की तारीख सामने आ गई है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 14 फरवरी को खंडवा जिले में होने वाले कार्यक्रम से 33वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस बार कार्यक्रम खंडवा जिले के पंधाना में आयोजित होगा। लाडली बहना योजना के अलावा पंधाना विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का उदघाटन भी मुख्यमंत्री करने वाले हैं।
लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी को नर्मदापुरम से जारी की गई थी। पिछली बार पात्र महिलाओं के खाते में 1856 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस बार महिलाओं को यही सौगात मिलने वाली है। इस बीच लाडली बहना योजना से करीब 1 लाख से ज्यादा नाम कम हो चुके हैं।
Table of Contents
क्यों कम हुए लाडली बहना योजना से नाम
लाडली बहना योजना जब शुरू हुई थी, तब इसमें 1.32 करोड़ नाम जुड़े थे। लेकिन बाद में इसे 1.29 करोड़ और फिर 1.26 करोड़ कर दिया गया। पिछले महीने इस योजना से एक लाख नाम और कम हो गए। जानकारी के मुताबिक जो महिलाएं पात्रता की शर्त पूरी नहीं कर रही थीं, उनके नाम हटाए गए हैं। इसके अलावा जिनकी उम्र 60 साल हो चुकी है, उनके नाम भी योजना से हटा दिए गए हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक इस योजना का लाभ 60 की उम्र तक ही मिल सकता है।
कैसे चेक करें स्टेटस
अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आपका नाम लिस्ट में है भी या नहीं, तो आप ऑनलाइन पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर पता कर सकते हैं। यहां आपके पास दो विकल्प होंगे। आप चाहें तो अंतिम सूची में जाकर अपना नाम चेक कर सकती हैं। या फिर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ में जाकर भी स्टेटस चेक कर सकती हैं। इस पर क्लिक करने के बाद बस आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी ही भरना है। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी से वेरिफाई करना है, आपका स्टेटस खुल जाएगा।
क्या बजट में लाडली बहना को लेकर होगा ऐलान
लाडली बहना योजना में नए रजिस्ट्रेशन लंबे समय से शुरू नहीं हुए हैं। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं 18 फरवरी को आने वाले बजट से उम्मीदें लगाए बैठी हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से उन्हें बड़ी सौगात मिल सकती है। इसके अलावा इस साल लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ाने की भी बात है, उसे लेकर बजट में घोषणा हो सकती है।
लाड़ली बहना योजना आवेदन संबधित जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना |
| राज्य | मध्य प्रदेश |
| योजना की शुरुआत | 25 मार्च 2023 |
| योजना संचालित मंत्रालय | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, मध्य प्रदेश |
| लाभार्थी | एमपी की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएँ |
| मासिक आर्थिक सहायता | ₹1250 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन एवं कैंप के माध्यम से |
| अगला चरण (3rd Round Registration) | जल्द शुरू होगा (संभावित रूप से फ़रवरी 2026) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in |
ladli Behna Yojana Registration कैसे करें? जानें स्टेप वाइज
यदि आप मध्य प्रदेश राज्य की निवासी है और आप लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है, तो आप हमारे द्वारा बताये गये Ladli Behna Yojana Form Kaise Bhare स्टेप को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकती हैं-
- Ladli Behna Yojana Apply Online Registration/आवेदन आप ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / लाड़ली बहना योजना कैंप स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से कर सकती हैं।
- जिसके लिये महिलाओं को ladli behna yojana Form भरना होगा।
- Ladli Behna Yojana Form Kaise Bhare की जानकारी निम्नलिखित है-
1. लाडली बहना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
- लाड़ली बहना योजना आवेदन फॉर्म आप ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, या आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर सकती हैं।
- साथ ही, फॉर्म को ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
2. आवेदन फॉर्म भरें (Fill Application Form)
फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें –
- समग्र आईडी नंबर
- आवेदिका का पूरा नाम
- स्थायी पता
- बैंक खाता नंबर और IFSC कोड
- आधार कार्ड नंबर
- जन्मतिथि
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- फोटो और हस्ताक्षर
3. आवेदन फॉर्म जमा करें (Submit Form)
- भरे हुए फॉर्म को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें।
- आवेदन के समय आवेदिका को स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है ताकि लाइव फोटो ली जा सके।
4. फॉर्म का ऑनलाइन वेरिफिकेशन
- कैम्प प्रभारी द्वारा आपका फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
- अपलोड होते ही आपको एक रसीद (Acknowledgment Receipt) मिलेगी जिसमें Ladli Behna Registration Number लिखा होगा।
5. आवेदन स्थिति की जांच करें
- कुछ सप्ताह बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लाड़ली बहना पोर्टल पर जाकर Application Status चेक कर सकती हैं।
- आवेदन स्वीकृत होने पर आपकी योजना की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
- आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है।
ladli behna Yojana Apply Online Registration kaise kare इसकी पूरी जानकारी ऊपर की तरफ़ दी गई है जिसको फॉलो करके आप अपनी लाड़ली बहना आवेदन को पूर्ण कर सकती हैं उसके लाड़ली बहना योजना की अगली लिस्ट का इंतज़ार करें, जिसमे आपका नाम आएगा उसके बाद आपको लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने लगेगी।
ladli Behna Yojana Registration हेतु पात्रता
इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे दिए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करती हैं –
- महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो सकती है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार और समग्र आईडी से लिंक होना आवश्यक है।
Ladli Behna Yojana Registration के लिये ज़रूरी दस्तावेज
CM लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी –
- समग्र आईडी कार्ड (Samagra ID)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- बैंक पासबुक / खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- विवाह प्रमाण पत्र / विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- पासपोर्ट साइज कलर फोटो
यह भी पड़े – Anganwadi Supervisor Vacancy 2026 : 25000+ बंपर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, महिला सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन शुरू